Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare: गूगल बार्ड एआई क्या है, क्यों है इतना सुर्खियों में गूगल का यह नया AI यहां देखें सब कुछ विस्तार से

Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare : आज की तेजी से बदलती तकनिकी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चैट बोट्स का महत्वपूर्ण योगदान है। AI और चैट बोट्स जैसे Chat GPT ऑनलाइन सवांद करने की तकनीक हैं। जो इंसानो और मशीनो के बीच के संवाद को समझने और उन्हें सुधारने का काम करती है।

ये टेक्नोलॉजी ना केवल ऑनलाइन Services को सरल बनाने का काम करती है, बल्कि ऑनलाइन बिजनेसों, संस्था और Users के बीच के होने वाली बात-चित और उनके सवालों का उत्तर देने, समस्याओ को हल करने का काम भी करती हैं।

Google Bard kya hai  – जब से Open Ai ने अपना एक नया चैट बॉट Chat GPT लॉच किया है, उसके  बाद एक से एक नए Chat Bots आ रहे हैं। इस रेस में गूगल कैसे पीछे रह सकता है, जब ओपन एआई ने चैट जीपीटी को लांच किया था, उसके कुछ महीनो बाद ही गूगल ने भी 06 फरवरी 2023 को Announce कर दिया था की वो भी “Google Bard” नामका Chat Bot लांच करेगा। क्योंकि गूगल Chat GPT को टक्कर देना चाहता है। इसलिए गूगल ने अपना एक Ai चैट बॉट लांच करने का फेंसला लिया।

Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare
Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare

Google के CEO सुन्दर पिचाई ने अपने ऑफिसियल ब्लॉग पर गूगल एआई चैट बार्ड को लॉच करने की यह जानकरी दी थी। और यह भी बताया था की गूगल बार्ड लोगो के मुश्किल कामो को भी आसानी से हल करेगा। इसके साथ ही सुन्दर पिचाई ने यह भी बताया की गूगल बार्ड अभी टेस्टिंग फेज में है, अगर यह सफल होता है तो बार्ड के फुल वर्शन को जल्दी ही मार्केट में लोगो को यूज़ करने के लिए अवेलेबल करवाया जायेगा। अभी मार्केट में गूगल ने बार्ड के टेस्टर ही निकालें हैं। जो बार्ड का बेसिक वर्शन है।

Instagram Account Kaise Banaye: Step by Step, दो मिनट में बनाए नया इंस्टाग्राम अकाउंट

Google AI Bard क्या है? (what is google bard)

गूगल बार्ड क्या है – गूगल बार्ड एक Ai चैट बॉट है जो Google द्वारा Chat gpt और माइक्रोसॉफ्ट के Bing को टक्कर देने के लिए मार्केट में उतारा गया है। गूगल बार्ड गूगल की ही डायलॉग एप्लीकेशन तकनीक पर आधारित चैट बॉट है। इस तकनीक में गूगल ने अपने सर्च इंजन की आर्टिफीसियल इंटलीजेंस का Bard में Use किया है। जो इंटरनेट से कनेक्ट होने पर Users को उनके सवालो के जवाब देती है।

Google AI Bard Overview

नाम – Google Ai Chat Bot
कब लांच किया गया – फरवरी 2023
किसने लांच किया – Google
लांच की घोसणा किसने की – CEO सुन्दर पिचाई
क्यों लांच किया – Chat GPT को टक्कर देने के लिए
भारत में कब लांच हुआ – मई 11, 2023
लिंक Google Bard

गूगल बार्ड कैसे काम करता हैं ?

 Google Bard Kya Hai को जानने के बाद आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की गूगल बार्ड काम कैसे करता है ? गूगल बार्ड दूसरे चैट बॉट की तरह ही लोगो के सवालो के जवाब देता है, और गूगल की माने तो यह चैट बॉट आपको लेटेस्ट जानकारी भी दे सकता हैं, गूगल सर्च इंजन की मदद से।

अभी तो मार्केट में गूगल ने बार्ड को एक्सपेरिमेंट की तरह ही लांच किया है, जो चैट बॉट हम अभी इस्तमाल कर रहे हैं वह बार्ड का फाइनल प्रोडक्ट नहीं है उस पर गूगल अभी काम कर रहा है। गूगल की माने तो Bard की टेस्टिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। जिसके बाद इसे मार्केट में लांच किया जायेगा, उसके बाद हम आपको विस्तार से बता पायंगे की यह कैसे काम करता है।

गूगल बार्ड को Use कैसे करे ? (How to use google bard)

गूगल बार्ड को Use करना चैट जीपीटी को युस करने जितना ही आसान है। Bard का उपयोग करने के लिए हम आपको निचे वे सभी स्टेप्स बता रहें जिसकी सहायता से आप बार्ड चैट बॉट को use कर सकेंगे। जो निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या डेस्कटॉप में Google को open करना है।
  • इसके बाद आपको Search बार में “Google Bard” को टाइप करना है, और इसे सर्च करना है।
Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare
Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare
  • Search करने के बाद आपको “Try Bard today” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसा आपको निचे दिखाया गया है।

Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare

  • “Try Bard today” पर क्लिक करने के बाद, आपको Try Bard के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जैसा निचे फोटो में दिखाया गया है।
Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare
Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare
  • फिर आपको Terms & Condition को Agree करना है।
  • इसके बाद आपके सामने Bard is an experiment का ऑप्शन दिखेगा उसको आपको Continue करना है।
  • और आप अब Bard का उपयोग करने के लिए तैयार हैं, Prompt के बॉक्स में आप अपना सवाल डाल कर बार्ड से पूछ सकतें हैं।

Google Bard और Chat GPT में अंतर (Google bard vs chatgpt)

 Google Bard और Chat GPT दोनों ही एक चैट बॉट है, और एक ही टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। पर दोनों में अंतर भी बहुत हैं। जो निम्नलिखित हैं –

  • Google Bard में आपको लेटेस्ट जानकरी मिलती हैं, वंही Chat GPT आपको 2021 से पहले की जानकारी उपलब्ध करवाता है।
  • Google Bard चैट बॉट LaMDA पर आधारित हैं इसके विपरीत Chat GPT, GPT पर आधारित हैं।
  • गूगल बार्ड आपको रियल टाइम जानकरी उपलब्ध करवाता हैं, वंही Chat GPT आपको व्यवस्थित और बेहतर ढंग से जानकारी देता है।
  • गूगल बार्ड अभी सरल सवालों के ही जवाब दे सकता हैं और इसके विपरीत Chat GPT आपको कठिन से कठिन सवालों के जवाब उपलब्ध करवाता हैं।
  • Google Bard गूगल सर्च इंजन की मदद से आपको सभी वेबसाइट से जानकारी प्रोवाइड कर सकता हैं और Chat GPT की सहायता से आप सिमित जानकरी ही एक्सेस कर सकतें हैं।

ये 05 प्रमुख अंतर हैं गूगल बार्ड और Chat GPT में जिसे हमने आपको इन दोनों के बीच कम्पेयर करके बताया।

Google Bard की विषेशताएँ (Features of Google Bard)

गूगल बार्ड की विशेषताएं के बारें में बात करें तो, बार्ड भी चैट जीपीटी की तरह लोगों के प्रश्नो के उत्तर देता है। पर बार्ड लेटेस्ट जानकारी के आधार पर काम करता है, और हमें ताज़ा जानकारी प्रदान करता है।

गूगल बार्ड की पांच प्रमुख विशेषताएं जो निम्नलिखित है –

  • Bard उजर्स के फीडबैक और विभिन्न वेबसाइट से भी हमें जानकारी उपलब्ध करवा पायेगा।
  • गूगल की माने तो बार्ड टेक्स्ट के माध्यम से उत्तर देता हैं पर अब गूगल बार्ड में एक नया फीचर आने वाला है, जिसकी वजह से Bard हमें Text के अलावा Images और Videos में भी हमारे सवालों के उत्तर देगा।
  • गूगल बार्ड ने अब PaLM2 वर्शन अपना लिया है जिसकी वजह से बार्ड भाषा, कॉडिंग करने की क्षमता और मैथ्स में और भी एडवांस हो गया है।
  • बार्ड जब लांच हुआ था तो इंग्लिश भाषा में ही प्रश्नो के उत्तर देता था पर अब बार्ड में हमारी हिंदी भाषा के साथ 40 से भी ज्यादा भाषा में उत्तर देने की क्षमता हैं।

LaMDA क्या है ? (What is LaMDA)

LaMDA (Language Model for Dialogue Applications) एक तकनीक है जिसका उद्देश्य भाषा से संवाद को सरल बनाना है। गूगल ने इसे ऐसे तैयार किया है कि यह हमारे सवालों के सरल और समझने योग्य व्यावसायिक उत्तर दे सके। इस तकनीक से अब हम सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि मनुष्यो के समझने युक्त इनफार्मेशन भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह एक नई टेक्नोलॉजी है जो हमारी बातचीत को और भी मानवीय बनाने का काम करती है। इसके साथ, हम इस तकनीक से सवाल पूछने और जानकारी प्राप्त करने की प्रोसेस को अधिक सरल और सुगम बना सकते हैं।

क्या Google Bard के आने से गूगल सर्च इंजन बंद हो जायेगा ?

लोगो के मन में ये सवाल आ रहें हैं की Google Bard के आने से गूगल सर्च इंजन बंद हो जायेगा या गूगल अपने सर्च इंजन को बंद कर देगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा, आप तो जानते ही हैं की गूगल सर्च इंजन दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। अरबो लोग गूगल पर जानकारी को सर्च करते हैं। इतना बड़ा प्लेटफार्म गूगल बार्ड के आने से बंद नहीं हो सकता है।

गूगल बार्ड एक चैट बॉट है जो लोगो के सवालो के जवाब देता है वंही गूगल एक सर्च इंजन है जहां लोग जानकारी सर्च करतें हैं। ये दोनों अलग-अलग प्लेटफार्म हैं। Chat Bot के आने से Google Search Engine के बंद होने का सवाल ही नहीं उठता है।

Chat Bot का भविष्य क्या है ? (Future of Chat Bot)

डिजिटल टेक्नोलॉजी दुनिया को एक नयी दिशा में ले गयी हैं, और “Chat bot” ऐसा ही एक उदाहरण है जो लोगो की सोच को बदलने की काबिलियत रखता है। आजकल, Chatbot मनुष्य और मशीनों के बीच के संवाद को एक नयी ऊंचाई पर ले गएँ हैं।

Chatbot अभी और भी डेवेलोप हो रहें हैं, जिससे आने वाले समय में हम chatbot का और भी कई फ़ील्ड्स में इस्तमाल कर पाएंगे। जैसे-जैसे Chatbot और इम्प्रूव होंगे, वे users की आवश्यकताओं को और भी अच्छे तरीकें से समझ पाएंगे।

लेकिन हमें यह याद रखना होगा की Chatbot कभी भी इंसानो से इंसानो की तरह बात नहीं कर सकतें हैं। वे एक Chatbot है जो इंसानो की सहायता के लिए बनायें गएँ हैं और उन्हें इंसानो ने ही बनाया है। वे कभी भी इंसानो की जगह नहीं ले सकतें हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों आज हमने जाना की गूगल बार्ड Ai चैट बॉट क्या है ? Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare, इसे हमने आपको सरल भाषा में समझाने की कोशिश की है। हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपके जो भी प्रश्न थे Google Bard को लेकर उन सभी प्रश्नो का उत्तर आपको मिल गया होगा। अगर आपको अभी भी कोई डाउट है तो आपके कमेंट करके पूछ सकतें है। और यह लेख आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद।

Join Telegram Channel For More Tech News –  Telegram

Google Bard Ai Ka Use Kaise Kare – FAQs

भारत में गूगल बार्ड कब लांच हुआ ? (Google bard ai launch date)

भारत में गूगल बार्ड को 11 मई 2023 को गूगल ने लांच किया।

गूगल बार्ड क्या है ?

गूगल बार्ड एक Chatbot है। जो लोगो के सवालो के उत्तर देता है।

क्या गूगल बार्ड के आने से गूगल सर्च इंजन बंद हो जायेगा ?

नहीं, गूगल सर्च इंजन दुनिया का सबसे बड़ा इंजन है। Chatbot के आने से गूगल को कोई ज्यादा नुकसान नहीं होंगे।

गूगल बार्ड को क्यों लांच किया गया ?

Chat GPT को टक्कर देने के लिए गूगल बार्ड Chatbot लांच किया गया।

क्या गूगल बार्ड हिंदी भाषा में उपलब्ध हैं ?

हाँ, गूगल बार्ड हिंदी के अलावा 40 से भी ज्यादा भाषा में उपलब्ध हैं।

Leave a Comment